जिले के अलग-अलग स्थानों से संदिग्ध हालात में विवाहिता सहित पांच युवतियां लापता हो गईं है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर निवासी एक महिला ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री पांच फरवरी की रात को अपने घर से 40 हजार रुपये और आधार कार्ड लेकर कहीं चली गई। उन्होंने अपने स्तर पर हर जगह तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री 6 जनवरी को घर से बिना कुछ बताए कही चली गई है, जिसकी उन्होंने अपने स्तर पर हर जगह तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका है। एक अन्य मामले में शहर निवासी एक महिला ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया कि उसकी 25 वर्षीय पुत्रवधु 6 फरवरी को घर से बिना कुछ बताए अपने डेढ़ वर्षीय बच्ची को साथ लेकर कहीं चली गई। उन्होंने हर जगह तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। शहर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री 6 फरवरी 2020 को घर से बिना कुछ बताए कहीं चली गई, जिसकी उन्होंने अपने तौर पर हर जगह तलाश की पर उसका कहीं कोई पता नही चल सका। पुलिस ने सभी मामलों में गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।