फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से छेड़छाड़ करने आए युवकों ने उसके भाइयों को धुना

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले युवकों को समझाने आए छात्रा के भाइयों को भी युवकों ने पीट पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर पांच युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। जिला के राजकीय महाविद्यालय में पढ़ने वाली एक छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव चम्मूकलां का युवक राहुल उसके साथ छेड़छाड़ करता था और हर रोज फब्तियां कसता था। कई बार उसने उसका रास्ता भी रोकने का प्रयास किया। उसने अपने परिजनों को इस मामले के बारे में बताया। सोमवार को उसके भाई उसको कॉलेज छोड़ने आए। रास्ते में राहुल और उसके साथ आए युवकों ने उस पर फब्तियां कसनी शुरू कर दी। उसके भाई के आपत्ति जताने पर पांचों युवकों ने कार से बिंडे व डंडे निकाल कर उसके भाइयों पर हमला कर दिया। इस हमले में उसके दोनों भाई बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां से उपचार के बाद उनके छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर नामजद राहुल, कृष्णलाल वासी चम्मूकलां, गुलशन वासी खेडी शहीदां और दो अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें