फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पांच दिन बाद चार किलोमीटर दूर से मिला सुषमा का शव

विज्ञापन
झांसा। सलपानी कलां गांव के पास एसवाईएल से शव को निकालते गोताखोर व पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
झांसा। पांच दिन पहले झांसा गांव के नजदीक सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर में बही सुषमा 35 का शव रविवार को करीब चार किलोमीटर दूर सलपानी कलां गांव में नहर से बरामद हुआ। पांच दिन से परिजन नहर झांसा से आगे टकटकी लगाकर बैठे थे। थाना झांसा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई सुरेंद्र ने बताया कि पिछले पांच दिन से पुलिस ने गोताखोर प्रगट सिंह की टीम के साथ नहर में अभियान चला रखा था। सुषमा 13 सितंबर को नहर किनारे गोबर के उपले बनाने के लिए गई थी। उपले बनाने के बाद वह गोबर के हाथ धोने के लिए नहर में उतरी तो उसका पैर फिसल गया था। इस दौरान उसके साथ उसका 11 वर्षीय बेटा सतीश था, जिसने अपनी मां को पानी में डूबते देखा तो शोर मचा दिया, मगर सुषमा नहर के तेज बहाव में डूब गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आज सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें