कुरुक्षेत्र। नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में पुलिस ने चार महिलाओं सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 25 किलो 470 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। सभी आरोपी गांधीनगर के निवासी हैं।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल को सूचना मिली थी कि चार महिलाएं दिल्ली से गांजा लेकर कुरुक्षेत्र पहुंच रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान प्रवीन कुमार, मंगों, कमला, पालो और ममता के रूप में हुई है।
पुलिस ने सभी के खिलाफ थाना केयूके में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस के कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है। संवाद