शाहाबाद। गांव डीग-छपरा के बीच खेतों में फायर ब्रिगेड।
शाहाबाद। डीग-छपरा गांव के बीच खेतों में पक कर तैयार हो रही पांच एकड़ गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना राहगीरों ने फायर ब्रिगेड को दी, जिससे मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी। किसान रामेश्वर ने बताया कि पांच एकड़ गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई और मौके पर दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहीं सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। समाचार लिखे जाने तक आग लगने का कारण नहीं पता चल सका था।