कुरुक्षेत्र। अलग-अलग जगह से ट्रांसफार्मर व सामान चुराने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहम्मद इनाम निवासी किरण, आशु मोहम्मद निवासी अल्लम जिला शामली, इकबाल निवासी शब्दलपुर जिला बिजनौर, मनोज कुमार उर्फ लालू निवासी जीजी रामपुर जिला बस्ती व यशपाल निवासी लच्छा पट्टी जिला जौनपुर यूपी जिला जेल में ही बंद थे।
थाना लाडवा में एसडीओ बिजली विभाग लाडवा कार्यालय से प्राप्त शिकायतें प्राप्त हुई थीं कि 19 मई 2022 की रात को चोर अमर सिंह, करण सिंह व गुरचरण सिंह निवासी दबखेड़ा के खेतों से 20 केवीए ट्रांसफार्मर का सामान चोरी भाग गए थे। 17 मार्च 2023 की रात को सुगन चंद निवासी जैनपुर के खेत 16 केवीए ट्रांसफार्मर का सामान चुराया था। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए लाडवा पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी दोबारा कारागार भेज दिए।