इस्माईलाबाद। दो साल पहले हरिपुर बडाम गांव से ट्रांसफार्मर और सामान चुराने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहम्मद इनाम निवासी, आशु मोहम्मद निवासी अल्लम जिला शामली, इकबाल निवासी शब्दलपुर जिला बिजनौर, मनोज कुमार उर्फ लालू निवासी जीजी रामपुर जिला बस्ती व यशपाल निवासी लच्छीपट्टी जिला जौनपुर यूपी जिला जेल में ही बंद थे।
थाना झांसा में दर्ज शिकायत में एसडीओ बिजली विभाग अजराना कलां ने बताया था कि 22 जुलाई 2022 की रात्रि को चोर सुच्चा सिंह व बलजीत सिंह निवासी हरिपुर बडाम के खेतों से 20 केवीए ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर फरार हो गए थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए उपरोक्त आरोपियों को अदालत से प्रोडक्शन वारंट लेकर जिला जेल से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात को कबूल किया। अदालत के आदेश से आरोपियों को दोबारा कारागार भेज दिया गया।