फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: छीनाझपटी व वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने गिरफ्तार किए पांच आरोपी

Thu, 14 May 2026 08:33 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र

सार

पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।  
विज्ञापन
वाहन चोरी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छीनाझपटी व वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए अपराध अन्वेषण शाखा दो की पुलिस टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान इंदिरा कॉलोनी निवासी संजू पाठक, कैथल जिला के फरल गांव साहिल उर्फ कच्छू, चक्रवर्ती मोहल्ले के प्रदीप कुमार उर्फ दीपू, सन्निहित सरोवर थानेसर निवासी सूरज उर्फ बाबा के रूप में हुई है। टीम ने आरोपियों से पांच दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। इसके साथ ही टीम ने आगामी कार्रवाई करते हुए चोरी का सामान खरीदने वाले शेखां वाला मोहल्ला के रहने वाले आरोपी दर्शन उर्फ दरसु को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में यूपी के अलीगढ़ जिला के सिकुर्रा गांव निवासी बोबी ने बताया कि वह परिवार सहित बस से कुरुक्षेत्र घूमने आए थे। नौ मई को सुबह करीब पांच बजे वह शौच के लिए 18 मंजिला मंदिर के किनारे जंगल की तरफ जा रहे थे। जब वह वहां पहुंचे तो अचानक से एक बाइक पर चार युवक आए और उनका बैग छीनकर भाग गए। बैग में नौ हजार रुपये, दो मोबाइल फोन व अन्य कागजात थे। शिकायत पर थाना केयूके में मामला दर्ज करके जांच की गई।

जांच में सामने आया कि इस वारदात के अलावा भी आरोपियों ने कई वारदातों को अंजाम दिया था। इस संबंध में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच अपराध अन्वेषण शाखा-दो को सौंपी थी। 14 मई को टीम ने छीनाझपटी व वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से टीम ने चोरी की हुई दो बाइक व तीन स्कूटी बरामद की हैं। आरोपियों ने जिले में पांच वाहन चोरी तथा तीन छीनाझपटी की वारदातों को अंजाम दिया था। आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें