फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में मिला मलेरिया का पहला मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में मलेरिया का पहला मरीज सामने आया है अभी तक जिला मलेरिया मुक्त था। स्वास्थ्य विभाग की टीम को कलाल माजरा गांव में अस्थाई तौर पर रह रहे व्यक्ति में मलेरिया का संक्रमण मिला। जैसे ही स्वास्थ्य विभाग को इसका पता चला तो तुरंत मलेरिया संक्रमित व्यक्ति को लोकनायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में लाया गया।
विज्ञापन

मरीज को जिला अस्पताल में ही दाखिल रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग एरिया में जांच करने में जुट गया है। सिविल सर्जन डॉक्टर सुखबीर सिंह ने स्पेशल टीम बनाकर लोगों की जांच के आदेश दिए हैं।

जिला मलेरिया अधिकारी, डॉ. प्रदीप ने बताया जो व्यक्ति मलेरिया संकमित पाया गया है वह कुरुक्षेत्र का स्थायी निवासी नहीं है, यह उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी है जो कि गांव खेड़ी रामनगर में मजदूरी का काम करने आया हुआ है। मरीज से बात करने उपरांत उसने बताया कि पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश में रहते हुए भी इसे ऐसा ही बुखार हुआ था। मलेरिया विभाग इसकी जांच मरीज के पिछले उपचार को लेकर भी कर रहा है। क्योंकि मरीज को पिछले वर्ष भी बुखार आया था तथा ऐसी स्थिति में यह भी हो सकता है कि यह वायरस पुनः एक्टिव हो गया हो। मलेरिया का पूरा उपचार न लेने पर कई महीनों बाद यह दोबारा एक्टिव हो सकता है। इस बारे में भी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें