फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्राथमिक चिकित्सा और सीपीआर प्रशिक्षण से आपात स्थिति में बचाई जा सकती है जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्राथमिक चिकित्सा और सीपीआर का सही ज्ञान आपात स्थिति में किसी की जान बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है। इसी उद्देश्य से केयू के महिला अध्ययन शोध केंद्र में यूथ रेड क्रॉस की ओर से प्राथमिक चिकित्सा एवं सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों को आपात परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार देने के तरीके बताए गए।
विज्ञापन


यूथ रेड क्रॉस से संतोष कुमार ने दुर्घटना, जलने, हार्ट अटैक, गिरने और बेहोशी जैसी स्थितियों में प्राथमिक उपचार की जानकारी दी। उन्होंने घायल व्यक्ति की सांस, रक्तस्राव और शारीरिक स्थिति का आकलन करने के महत्व के साथ सीपीआर देने की प्रक्रिया और आयु के अनुसार उपचार के तरीकों को समझाया। उन्होंने घरों में होने वाली सामान्य दुर्घटनाओं में तत्काल सहायता देने, रक्तदान, संतुलित पोषण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति भी जागरूक किया। इस अवसर पर डॉ. वंदना दवे, अनु रानी, अंजू रानी, राधा सहित केंद्र के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें