फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह तो ट्रेलर था, पिक्चर तो अभी बाकी है.....पर्ची होटल मैनेजर को सौंपकर बदमाशों ने की फायरिंग

विज्ञापन
Firing in Kurukshetra - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। यह तो ट्रेलर था, पिक्चर तो अभी बाकी है...., पर्ची होटल मैनेजर को पकड़ा बदमाशों ने फायरिंग कर दी। अमीन रोड स्थित एक होटल में बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश आए। इसमें से एक बदमाश ने होटल में एंट्री कर रिसेप्सन पर बैठे होटल प्रबंधक को पर्ची दी। प्रबंधक धीरज शर्मा ने जब पर्ची को खोला तो पर्ची पर यह तो ट्रेलर है, पिक्चर तो अभी बाकी है...लिखा हुआ था। इसी बीच बाहर गेट पर खड़े दूसरे बदमाश ने दो रिवाल्वर निकाली और दोनों हाथों से चार फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। इस वारदात के बाद दुकानदारों में दहशत का माहौल बन गया है। इससे पहले भी इस मार्ग पर गोली चलने की कई वारदातें हो चुकी है। होटल मालिक जोगिंद्र सिंह का कहना है बाइक सवार दो बदमाशों ने चार फायर किये है, गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। वहीं वारदात की सूचना मिलते ही कृष्णा गेट पुलिस थाना प्रभारी सुनील वत्स और सीआईए प्रभारी मलकीत सिंह सहित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। जांच के लिए सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर बुलाई गई। वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। पुलिस ने बदमाशों द्वारा सौंपी गई पर्ची और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले को फिरौती से जोड़कर देख रही है।
कृष्णा गेट पुलिस थाना प्रभारी सुनील वत्स का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व पर्ची को कब्जे में ले लिया है। होटल मालिक और मैनेजर केे बयान दर्ज किये जा रहे है। पुलिस शीघ्र ही बदमाशों को काबू करेगी।

Firing in Kurukshetra- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें