फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर के घर पर फायरिंग मामला : मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया आरोपी, जवाबी कार्रवाई में टांग में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दो सप्ताह पूर्व आजाद नगर में प्रॉपर्टी डीलर के घर पर गोली चलाने के मामले में सीआईए-दो की टीम ने भादसों रोड पर देर रात मुठभेेड़ के दौरान आरोपी को काबू कर लिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी राहुल निवासी पटियाला बैंक कॉलोनी की टांग में गोली लगी। वह इस वारदात के बाद अभी तक फरार चल रहा था। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों का साथ और शरण देने वाले तीन आरोपी दिनेश कुमार हाल निवासी शाहाबाद दिल्ली, रविंद्र निवासी खोरडा जिला झज्जर व अमित कुमार निवासी पटियाला बैंक काॅलोनी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी राहुल के खिलाफ वर्ष 2018 में महिला थाना में किडनैपिंग, पॉक्सो एक्ट और एक मामला आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज है।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि गत देर रात सीआईए-दो की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी राहुल बाइक पर कुरुक्षेत्र से इंद्री रोड पर जाएगा। सूचना पर टीम ने इंद्री रोड पर झींवरेहड़ी गांव के बस अड्डे के पास नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद टीम को बाइक पर दो युवक आते दिखे, जिनको रुकने का इशारा किया, मगर राहुल ने टीम पर दो गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर किया, जिसमें एक गोली आरोपी की टांग में लग गई। टीम ने दोनों आरोपियों को काबू करके एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। आरोपी राहुल के कब्जे से एक देसी पिस्टल 32 बोर, दो कारतूस और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई। राहुल ने प्रॉपर्टी डीलर के घर पर चार गोलियां चलाई थीं।
बताया कि पुलिस ने आरोपियों को भागने में सहयोग करने तथा शरण देने के आरोप में दो आरोपी अमित और रविंद्र को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी अमित ने वारदात के बाद राहुल को भागने में मदद की थी। आरोपी खुद राहुल को बाइक पर कुरुक्षेत्र से बाहर लेकर गया था। वहीं रविंद्र ने आरोपी को छ के लिए झज्जर में शरण दी थी। अदालत के आदेश से आरोपी अमित व रविंद्र को कारागार भेजकर राहुल व दिनेश को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन



रंगदारी मांगने वाले की हुई पहचान
पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि इस मामले में शुभम उर्फ साहिल, दीपक उर्फ तोता व नितेश उर्फ नितिन निवासी प्रेम नगर समेत सात आरोपियों को पकड़ चुकी है। पुलिस हथियार मुहैया कराने वाले आरोपियों की तलाश भी कर रही है। वहीं प्रॉपर्टी डीलर के व्हाट्सएप पर वाॅइस मैसेज भेजकर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपी की शिनाख्त हो गई है। आरोपी अभी विदेश में बैठा हुआ है। उसकी धर-पकड़ के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


यह था पूरा मामला
प्रॉपर्टी डीलर जय प्रकाश निवासी आजाद नगर ने थाना कृष्णा गेट में शिकायत दर्ज कराई थी कि चार जुलाई की रात करीब 12:18 बजे पर उसके मोबाइल पर वाॅइस रिकॉर्डिंग मैसेज भेजकर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इससे पहले उसके घर पर बाइक पर आए बदमाश फायरिंग करके फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें