फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 एकड़ गन्ने की फसल जलकर हुई राख

Mon, 28 Nov 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से गांव झंडौला में रविवार शाम को लगी आग से 2 एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। गांव के लोगों ने आग पर काबू पाने की बहुत कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। बाद में फायर बिग्रेड की एक गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से गन्ने की फसल जलने पर लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। रमेश शर्मा ने बताया कि दोपहर बाद लगभग 4 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण बिजली की तार टूटकर खेत में गिर गई और उठी चिंगारी से गन्ने के खेत में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें