फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में जले गेहूं के फाने

Sat, 10 May 2014 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद में सरकार के कड़े आदेशों के बावजूद लोग अपनी फसल के अवशेषों में आग लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं, जिसके चलते दूसरे किसानों को खासा नुकसान झेलना पड़ता है।
विज्ञापन


इसी तरह गांव तंगीपुर के निकट एक किसान ने अपने खेतों में गेहूं के बचे अवशेष में आग लगा दी। इसके बाद तेज हवाओं के चलते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया, जिससे कई किसानों के गेहूं के फाने व तूड़ी के कूप जल कर स्वाहा हो गए।

गांव रोशनपुर के किसान साधूराम ने बताया कि उसके खेतों के निकट लगते खेतों में एक किसान ने गेहूं के बचे अवशेष में आग लगा दी। उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद आग बुरी तरह से फैल गई। इस आग में उसके गेहूं के फाने व तूड़ी का कूप जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड व लोगों की मदद से आग पर बड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। इसी तरह गांव छपरा के निकट जैतपुरा निवासी नानकचंद शर्मा के भी कई एकड़ गेहूं के फाने जलकर स्वाहा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें