फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बस्ती में लगी आग, दमकल कर्मियों की गाड़ी ने पाया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपली। वाल्मीकि बस्ती में रविवार को इनवर्टर में आए शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई। घर में लगी आग को देखकर परिजनों ने शोर मचा दिया। आसपास के लोग आग बुझाने के लिए पहुंच गए, लेकिन आग भड़क गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मकान मालिक शमशाद ने बताया कि वे अपनी पत्नी व बच्चों के साथ दोपहर के समय घर पर था। इस दौरान उन्हें घर में धुंआ उठते हुए देखा।
विज्ञापन

देखा कि घर के एक हिस्से में आग लगी हुई थी। उसने आग बुझाने के लिए प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती चली गई। पड़ोसियों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बेकाबू हो गई। तब उन्होंने फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलने पर फायर कर्मी बहादुर सिंह व महेंद्र सिंह दो गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचे। फायर कर्मियों ने पड़ोसी के मकान पर सीढ़ी लगाकर आग पर काबू पाया। मकान मालिक शमशाद ने बताया कि आग से घर के अंदर रखे कपड़े व अन्य सामान के अलावा पंखा जल गया है। अगर फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय पर नहीं पहुंचती तो ज्यादा नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें