फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मोबाइल छीनने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मजदूर से मोबाइल छीनने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अभिलाष उर्फ सीबू निवासी कालका के कब्जे से मोबाइल बरामद हुआ। थाना केयूके में दर्ज शिकायत में संतराम हाल निवासी कुरुक्षेत्र ने बताया था कि वह मजदूरी करता है। तीन मई को वह अपना काम करके वापस घर आ रहा था। वह बिरला मंदिर के पास पहुंचा तो उसके पीछे से आ रहे दो युवक उसके हाथ से उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। घटना के बाद से वह काफी डर गया था। अगले दिन उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी थी, जिस पर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी अभिलाष को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया।
विज्ञापन



गेहूं के कट्टे चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। दो दिन पहले गेहूं से भरे कट्टे चुराने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुमित निवासी 7-बी कॉलोनी के कब्जे से 50-50 किलो के चोरीशुदा दो कट्टे व वारदात में प्रयोग की गई बाइक बरामद हुई। थाना केयूके में तीन मई को दर्ज शिकायत में मदन लाल निवासी बारवा ने बताया था कि वह कुरुक्षेत्र अनाज मंडी में मुनीम है। उनकी फर्म की ब्रह्मसरोवर के पास गेहूं पड़ी हुई है। शाम करीब साढ़े पांच बजे दो युवक बाइक पर गेहूं के कट्टे चुराकर भाग गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें