फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: थीम पार्क में तारों के शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 10 झुग्गियां जलकर हुई राख

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गुरुद्वारा छठी पातशाही के पास झुग्गियों में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गुरुद्वारा छठी पातशाही के साथ सटी थीम पार्क में मंगलवार सुबह स्थित झुग्गियों में आग लग गई, जिससे करीब 10 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग लगते ही झुग्गियों में रह रहे लोग बाहर निकल आए और कोई हादसा नहीं हुआ। वहीं आग ने कुछ ही सेकेंड में विकराल रूप धारण कर लिया। सामान का बचाव करने का मौका तक नहीं मिला। आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद सोमबीर ने बताया कि झुग्गियों के ऊपर से बिजली के तार गुजर रहे हैं। तार में हुई स्पार्किंग से आग लग गई। आग कुछ ही पलों में इस तरह भड़क गई कि झुग्गियों में रहने वाले लोगों को सामान निकालने का मौका नहीं मिला। सारा सामान जलकर राख हो गया है।


बेटे को दवा दिलाकर लौटी तो सब कुछ राख हो चुका था : काजल
झुग्गियों में रह रही काजल ने बताया कि उनका बेटा छोटा बीमार था, वह अस्पताल में दाखिल था। वह भी अस्पताल गई हुई थी। घर आकर देखा तो सारा सामान जलकर राख हो गया था। यह हालात देख वह सन्न रह गई। अब वह अपने बच्चों को कड़ी गर्मी व धूप से बचाने के लिए कहां लेकर जाए, समझ नहीं पा रही।

कुरुक्षेत्र। गुरुद्वारा छठी पातशाही के पास झुग्गियों में लगी आग। संवाद

कुरुक्षेत्र। गुरुद्वारा छठी पातशाही के पास झुग्गियों में लगी आग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें