फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मिठाई की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आग लगने से जला समान। संवाद
विज्ञापन
पिहोवा। कुरुक्षेत्र रोड पर गांव भौर सैदां में अज्ञात कारण से एक मिठाई की दुकान में आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

दुकानदार ईशम चंद ने बताया कि गत रात को लगभग साढ़े ग्यारह बजे वह दुकान बंद कर खाना खाने गया था। लगभग आधे घंटे बाद जब वह वापस आया तो उसकी दुकान में आग लगी हुई थी। सारा सामान जलकर राख हो गया था। आग को गांव के लोगाें की मदद से बुझाया गया। दुकानदार ने बताया कि उसकी परिवार की आय का जरिया यही दुकान थी। अब उनके समक्ष परिवार का गुजारा चलाने का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से भी आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें