लाडवा। पुराना डाकखाने के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गत माह भी इसी जगह पर एक व्यक्ति का शव मिला था। मृतक व्यक्ति की पहचान सिंगार सिंह 65 वर्ष निवासी मोहन नगर कुरुक्षेत्र के रूप में हुई है। आसपास के लोगों ने शव की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। मृतक की बहन उषा रानी निवासी मोहन नगर ने बताया कि उसका भाई सिंगार सिंह लाडवा में भीख मांग कर गुजारा करता था। आंबेडकर चौक के पास बनी रसोई में ही खाना खा लेता था। मंगलवार सुबह वह घर से खाना खा कर निकला था। वीरवार शाम को उन्हें सूचना मिली की उनका भाई पुराना डाकखाने लाडवा के पास पड़ा हुआ है। जब उन्होंने जाकर देखा तो उसके भाई की मौत हो चुकी थी।