फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मशरूम प्लांट में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। गांव बिलोचपुरा गांव के समीप एक मशरूम फार्म में अचानक आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। फायर कर्मियों द्वारा देर रात तक आग पर काबू पाने का प्रयास किया जाता रहा लेकिन आग बुरी तरह से भड़की रही।
विज्ञापन

फार्म संचालक बब्बू के मुताबिक करीब तीन एकड़ में उन्होंने यह फार्म बनाया हुआ है, जिसमें तोड़ी गई मशरूम भी बड़ी मात्रा में रखी हुई थी। अचानक ही आग लगने का पता चला तो फायर ब्रिगेड केंद्र पर सूचना दी। जहां से दो गाड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन आग तेज हवाओं के चलते और ज्यादा भड़कती रही। फायर कर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्त करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि अंदेशा है कि आग र्शाट सर्किट से लगी है। इससे उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें