अंबाला सिटी। लक्ष्मी नगर स्थित दुकान में बुधवार रात लगभग 9 बजे आग लग गई। दुकान में दवाइयों के अलावा कुछ सर्जिकल समान रखा हुआ था। दुकान से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने डायल 112 पर जानकारी दी। कुछ ही देर में पुलिस सहित फायरब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। मौके पर मौजूद सुबोध कुमार ने बताया कि उनके क्षेत्र में एक दवाई की दुकान है। रात के समय दुकान से जब धुआं निकल रहा था तो क्षेत्र के लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। आग की जानकारी दुकान के मालिक को भी दे दी गई है।