फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: तोड़फोड़ और चोरी के आरोप में नौ लोगों पर प्राथमिकी

Sun, 19 Jul 2026 03:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। पुराने विवाद के चलते थड़ौली गांव में कुछ लोगों ने एक महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज की व उसके बाद घर में तोड़फोड़ करने के बाद जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। आरोप है कि इन लोगों ने जाते-जाते पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने इस मामले में शिकायत के आधार पर नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव थड़ौली निवासी अंग्रेजो देवी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक घर के गेट पर शोर सुनाई दिया। जब उन्होंने बाहर आकर देखा तो गांव के ही सचिन, विशाल, साहिल, रमन, मनीष, दीपक, अजैब सिंह, अरनैल सिंह और जरनैल सिंह गेट पर पत्थर मार रहे थे। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने गेट तोड़कर घर में प्रवेश किया और अंदर के दरवाजों में भी तोड़फोड़ की। आरोप है कि इस दौरान घर की अलमारी में रखे सोने के जेवरात और 47 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली गई। इसके अलावा घर के बाहर खड़ी उनके पति की रेहड़ी को भी नुकसान पहुंचाया।
अंग्रेजो देवी ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज की और अपशब्द कहे। उन्होंने बताया कि आरोपियों के साथ पहले भी विवाद हो चुका है और पंचायत में मामले का निपटारा किया गया था, लेकिन पुरानी रंजिश के चलते दोबारा हमला किया गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि घटना की सूचना डायल-112 पर दी गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच हवलदार जगदीप सिंह कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें