फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू प्रदेशाध्यक्ष पर एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पत्रकरों से बातचीत करते भाकियू प्रेस प्रवक्ता राकेश बैंस। - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
दशहरे पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन करने का आह्वान करते हुए भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढू़नी का वीडियो वायरल हुआ है, जिस पर शाहाबाद पुलिस स्टेशन में भाकियू प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। यह मामला 153-ए, 504, 505(2), 120बी के तहत साहिल गुलियानी की शिकायत पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में साहिल गुलियानी ने कहा है कि 12 अक्तूबर को उसने अपने फेस बुक अकाउंट पर एक वीडियो देखा, जिसमें भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह निवासी गांव चढू्नी शाहाबाद अपने ब्लॉक में दशहरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकने का आह्वान कर रहे हैं और वीडियो में भाकियू प्रदेशाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को अहंकारी रावण भी कहा है। शिकायतकर्ता ने कहा कि यह एक भड़काऊ वीडियो है। उन्होंने कहा कि अगर भाकियू प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई न की तो आने वाले समय में भाकियू प्रदेशाध्यक्ष जनता को भड़का कर देश और समाज को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
किसानों पर दबाव बनाने के लिए किए जा रहे मामले दर्ज : राकेश बैंस
उधर, भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढू़नी पर एफआईआर दर्ज होने के मामले पर प्रेस प्रवक्ता राकेश बैंस ने कहा है कि सरकार मामले दर्ज कर किसानों पर दबाव बनाना चाहती है, लेकिन किसान तीनों कानूनों के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखेंगे। राकेश ने कहा कि जब तक यह तीन कानून वापस नहीं लिए जाते तब तक किसान अपनी लड़ाई लड़ता रहेगा। राकेश बैंस ने कहा कि पुलिस ने जो मामला दर्ज किया है भाकियू उसे वापस लेने की मांग भी नहीं करेगी और न ही किसी तरह से सरकार के दबाव में आएगी। किसानों की पिपली रैली के दौरान सैकड़ों किसानों पर मामले दर्ज किए गए थे और उस समय भी किसान गिरफ्तारी देने को तैयार थे और आज भी। उन्होंने कहा कि किसानों की यही मांग है कि तीनों कानूनों के वापस लिया जाए और अगर सरकार ने ऐसा न किया तो किसान आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें