फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गांधीनगर रोड पर धार्मिक सामग्री मिलने पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। गांधीनगर रोड पर सीवरेज के पास धार्मिक सामग्री मिली थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी सुनील वत्स ने बताया कि धार्मिक संगठनों ने शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि किसी ने धार्मिक सामग्री गंदे पानी में फेंकी, जिससे भावनाएं आहत हुईं। इंद्रजीत सिंह, आशीष चक्रपाणि, राजेंद्र सिंह और बाबा वरयाम सिंह की शिकायत पर कार्रवाई हुई। मंगलवार शाम गांधीनगर में नाले के पास यह सामग्री मिली थी। इसमें हिंदू देवी-देवताओं और सिख धर्म से जुड़ी पवित्र वस्तुएं थीं। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में साक्ष्य जुटा रही है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें