बाबैन। गांव टाटका में सेंटर फॉर फाइनैंशियल लिटरेसी के माध्यम से वित्तीय साक्षरता शिविर का सफल आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के आयोजन में गांव के सरपंच दूनी चंद टाटका का विशेष सहयोग रहा।
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा वर्ष 2016 से प्रतिवर्ष एक निर्धारित विषय के अंतर्गत वित्तीय साक्षरता सप्ताह मनाया जाता है। इसी क्रम में वर्ष 2026 का वित्तीय साक्षरता सप्ताह नौ से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।
ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं के सुरक्षित उपयोग, डिजिटल लेन-देन में सावधानियां, साइबर धोखाधड़ी से बचाव, बचत की आदत, बीमा योजनाएं, पेंशन योजनाएं तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी।