फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एनआईटी में 18 मई से शुरू होंगी अंतिम वर्ष की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) कुरुक्षेत्र ने छात्रों की छुट्टियों के बीच परीक्षाओं का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी अधिसूचना के अनुसार बीटेक अंतिम वर्ष आठवें सेमेस्टर की थ्योरी परीक्षाएं 18 मई से 26 मई तक सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन


अंतिम वर्ष के छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं थ्योरी एग्जाम से पहले ऑनलाइन मोड में करवाई जाएंगी और उनका परिणाम 1 जून तक घोषित कर दिया जाएगा। वहीं प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं भी थ्योरी से पहले ऑनलाइन मोड में 29 जुलाई तक पूरी करवाई जाएंगी।

री-अपीयर परीक्षाओं में सातवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 और 16 मई को आयोजित होंगी और कुछ पेपर आठवें सेमेस्टर की अंतिम परीक्षा के बाद भी लिए जाएंगे। इसके अलावा पांचवें सेमेस्टर की री-अपीयर परीक्षाएं 20 से 31 जुलाई तक सुबह के सेशन में, तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं इसी अवधि में इवनिंग सेशन में और पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 20 से 31 जुलाई के बीच वैकल्पिक दिनों में सुबह के सेशन में आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन


संस्थान प्रशासन के अनुसार परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न विभागों के अनुसार कक्ष आवंटन भी निर्धारित किए गए हैं और विस्तृत जानकारी नोटिस में उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें