फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केयू में चार एक्टिविटीज की फाइल भेजी आउटसोर्सिंग सेल

Mon, 23 Nov 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद यूनिवर्सिटी को आउटसोर्सिंग के तहत कर्मचारी मिलने का रास्ता साफ होने वाला है। केयू प्रशासन ने छह में से होर्टिकल्चर और सेनीटेशन एक्टिविटीज के लिए ठेकेदारों को टेंडर जारी कर दिए हैं ।
विज्ञापन


इन दोनों ठेकेदारों को एग्रीमेंट का एफिडेविट कंपलीट करके केयू प्रशासन को देना है। अन्य चार एक्टिविटीज के लिए फाइल को आउटसोर्सिंग सेल में भेज दिया गया है। यूनिवर्सिटी में छह एक्टिविटीज को लेकर आउटसोर्सिंग कर्मी रखने की प्रक्रिया चल रही है।

इनमें क्लर्क, डाटा एंट्री ऑपरेटर, सेनेटरी, निर्माण, होर्टिकल्चर और हाउस कीपिंग के टेंडर शामिल हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन और अधिकारियों के बीच कई बार टेंडर फाइल का आवागमन होने के बाद अब जाकर यह फाइल अंतिम पड़ाव पर है।
विज्ञापन


दैनिक वेतन भोगियों को 10 दिन का एक्सटेंशन  
दैनिक वेतन पर लगे कर्मियों को 15 दिन की सेंक्शन दी गई थी। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अब एक बार फिर इन कर्मियों को 10 दिन का एक्सटेंशन दे दिया है। यह 30 नवंबर तक होगा।

ये कहते हैं रजिस्ट्रार
केयू के  रजिस्ट्रार डॉ. प्रवीण सैनी ने बताया कि आउटसोर्सिंग के दो टेंडर हो चुके हैं। अन्य चार भी जल्द जारी होंगे। दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को 30 नवंबर तक दस दिन की एक्सटेंशन दिया गया है। डेली बेसिस इंप्लाइज एसोसिएशन के बारे में कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मी रखना ठेकेदारों का अधिकार क्षेत्र है।

धरना दे रहे हटाए गए कर्मियों को भी ठेकेदारों ने ही रखा था। अब भी ये ठेकेदारों से ही संपर्क करें। ये टेंडरधारक अपनी-अपनी एक्टिविटीज के संबंध में कर्मी रखने को प्रतिबद्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें