इस्माईलाबाद। गांव ठसका मीरां जी में पत्नी व पति की सुलह कराने आए व्यक्ति को तीन लोगों ने पीटकर घायल कर दिया है। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव मांडी वासी संदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी एक रिश्तेदार गांव ठसका मीरां जी में रहती है। विगत दिवस उसकी रिश्तेदार ने उसे फोन कर बताया कि उसका पति उसके साथ झगड़ा कर रहा है। वह आकर उसे समझा दे। जब वह उसके गांव ठसका मीरां जी में पहुंचा तो उसके घर के निकट गांव ठसका मीरांजी वासी प्रदीप, दीपू और बीरू हथियार लेकर खड़े थे। उसके पहुंचते ही उन्होंने उसपर हमला कर दिया। जिससे उसने पुलिस हेल्प लाइन नंबर पर फोन कर इसकी सूचना दी। पुलिस ने उसको मौके पर आकर बचाया। इस पूर्व उन्होंने उसके सिर आदि पर गहरी चोटें मारी और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने उसकी बाइक भी तोड़ दी और उसका मोबाइल भी छीन लिया। पुलिस ने उसको घायल अवस्था में पहले पिहोवा और बाद में कुरुक्षेत्र के अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।