फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बधाई मांगने को लेकर किन्नरों के दो गुटों में जोरदार हंगामा व मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
किन्नरों के दो गुटों के बीच मंगलवार को बधाई मांगने को लेकर हंगामा हो गया जो धीरे-धीरे मारपीट में बदल गया। इस दौरान एक गुट के किन्नर के कपड़े फाड़ डाले गए। दोनों गुटों के झगड़े की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों गुटों के किन्नरों को थाना में ले गई। जहां दोनों गुटों के किन्नरों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मनीषा किन्नर के साथी मोनिका और संजना लाडवा की खेड़ा मार्केट में बधाई मांग रहे थे। इसकी सूचना काजल महंत को लग गई। इस पर वह अपने साथ चार-पांच किन्नरों को लेकर खेड़ा मार्केट पहुंच गई। यहां उसकी मनीषा किन्नर से अपने अपने क्षेत्र को लेकर बहस हो गई। जो बाद में मारपीट में बदल गई। इस मारपीट में एक गुट के किन्नर के कपड़े तक फट गए। और कहा कि यह लाडवा क्षेत्र उनका अपना क्षेत्र है। वहीं दूसरी तरफ मनीषा महंत ने बताया कि रमेश महंत ने अपनी मृत्यु से पहले मुझे उमरी व काजल को पिपली एरिया का महंत बनाया था, जबकि लाडवा को उन्होंने अपने पास रखा हुआ था। उन्होंने कहा कि रमेश महंत ने मुझे व काजल को 50-50 का भागीदार बनाया था, जो कि उनके मरने के बाद लाडवा एरिया पर भी बराबर का हक होगा जिसकी वसीयत उनके पास सुरक्षित है। उन्होंने काजल पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अपने साथ कुछ गुंडों को रखा हुआ है, जिन्होंने मंगलवार उनके साथियों के सरे बाजार मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए, जबकि वाद विवाद को बातचीत के जरिए भी सुलझाया जा सकता था। इस मामले में थाना प्रभारी प्रेमचंद्र ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से उनके पास शिकायत आई हुई है दोनों से वीरवार तक का समय मांगा है। दोनों पक्षों से दस्तावेज थाने में मंगाए गए हैं। जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि बाबैन में भी आज किन्नरों में झगड़ा हुआ है। वीरवार को दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया है।
विवाद सुलझने तक किसी को बधाई न देने की अपील
मामले की सूचना मिलते ही शाहाबाद व कुरुक्षेत्र से सोनिया महंत व मनु महंत लाडवा पहुंचे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जब तक यह सारा वाद विवाद नहीं सुलझ जाता कोई भी यजमान किसी भी किन्नर को बधाई न दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें