फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रोडवेज कर्मी के घर फायरिंग करने का पांचवां आरोपी गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गत माह ध्यांगला गांव में हरियाणा रोडवेज विभाग के कर्मी के फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी शुभम निवासी मंगौली रांगडान ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर कर्मी के बेटे विजय निवासी ध्यांगला के कहने पर वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

थाना लाडवा में 16 फरवरी को दर्ज शिकायत में सुरेश कुमार निवासी ध्यांगला ने बताया था कि रात को वह अपने परिवार के साथ घर पर सो रहा था। रात करीब 12 बजे उसे घर के बाहर पटाखे बजने की आवाज सुनाई दी थी। बाहर आकर देखा तो घर में गोलियों के तीन खाली पड़े थे। खिड़कियों के कांच टूटे हुए थे। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि चार युवकों ने मेन गेट खोलकर गोलियां चलाईं थी और भाग गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच सीआईए-एक ने करते हुए 24 फरवरी को कर्मी के बेटे विजय समेत विशाल निवासी ध्यांगला, राहुल निवासी मंगोली, रणदीप सिंह उर्फ पोला निवासी लखमड़ी को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद करके आरोपियों को कारागार भेज दिया था। इस मामले की आगामी जांच करते हुए सीआईए-एक ने पांचवें आरोपी शुभम को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तारी किया। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें