फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: खिलाड़ियों के समर्थन में जमकर जताया रोष, फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना दे रहे खिलाड़ियों के समर्थन में लगातार सामाजिक व अन्य संस्थाएं सड़कों पर उतर रही हैं। सोमवार को हिंदुस्तान शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने जमकर रोष जताया तो वहीं भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का पुतला फूंका।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पिहोवा चौक पर संगठन के प्रधान जगीर मोर के नेतृत्व में एकत्रित हुए और जमकर नारेबाजी की। उन्होंने रोष जताते हुए कहा कि जिन खिलाड़ियों को मैदान में होना चाहिए था, वे इतने दिनों से जंतर-मंतर पर धरना देने के लिए मजबूर हो रहे हैं जबकि सरकार आरोपी सांसद के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। यह खिलाड़ियों के साथ अन्याय है। आज पूरा देश खिलाड़ियों के साथ खड़ा है और उन्हें न्याय मिलना चाहिए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर रोष जताते हुए बृजभूषण शरण सिंह का पुतला भी फूंका और कहा कि अगर सरकार ने इस संबंध में उचित कदम जल्द नहीं उठाया तो आंदोलन कड़ा किया जाएगा। इस दौरान रोशन लाल, सुभाष चंद, लखबीर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता भी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें