फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: छात्राओं को संतुलित आहार के प्रति किया जागरूक

Tue, 08 Sep 2026 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल में पोषण माह के तहत छात्राओं को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के लिए एक सप्ताह की ‘लाइफ स्किल’ कार्यशाला शुरू हो गई। कार्यशाला में छात्राओं को दैनिक आहार में आवश्यक पोषक तत्वों को शामिल करने और जंक फूड का सेवन सीमित करने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. रूपा गुप्ता ने कहा कि छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक ज्ञान के साथ स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता भी जरूरी है। गृह विज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ. श्रेष्ठा ने कार्यशाला के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि संतुलित और पौष्टिक आहार को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।
मुख्य अतिथि गौरव राजपाल ने छात्राओं और प्राध्यापकों को पोषण के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने भोजन में फाइबर, विटामिन, प्रोटीन, खनिज तत्वों समेत अन्य आवश्यक पोषक तत्वों का संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने छात्राओं को हरी सब्जियां, मौसमी फल, दालें, साबुत अनाज, दूध और दूध से बने पदार्थों को आहार में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही जंक फूड और अत्यधिक प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों का सेवन सीमित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पोषण का असर शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य, एकाग्रता, कार्यक्षमता और जीवन की गुणवत्ता पर भी पड़ता है। कार्यशाला में विभिन्न गतिविधियों और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम में मनोविज्ञान विभाग की अध्यक्षा डॉ. पूनम बागी, प्राध्यापक और ह्यूमैनिटीज क्लब के सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें