फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सी विजिल की शिकायतों और टोल फ्री नंबर 1950 के बारे में लिया फीडबैक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विधानसभा चुनाव को लेकर आम नागरिक भी चुनावों से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत सी विजिल पर ऑनलाइन प्रणाली से दर्ज करवा सकता है और इस शिकायत का समाधान 100 मिनट के अंदर करना सुनिश्चित किया जाएगा। जिले में आदर्श आचार संहिता लगने के बाद चारों विधानसभा क्षेत्रों से सी विजिल पर 70 शिकायतें दर्ज करवाई गईं और इनमें से 64 शिकायतों का समाधान 100 मिनट के अंदर करना सुनिश्चित किया गया है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश जोगपाल ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने रविवार को लघु सचिवालय की तीसरी मंजिल पर जिला चुनाव कार्यालय द्वारा बनाएं गए कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश जोगपाल ने तैनात कर्मचारियों से सी विजिल की शिकायतों के बारे में पूछताछ की और कर्मचारियों से अराउंड दॉ क्लॉक डयूटी के बारे में भी फीडबैक ली। इसके साथ ही टोल फ्री नंबर 1950 पर मतदाता और आम नागरिकों द्वारा ली गई जानकारियों के बारे में भी रिपोर्ट ली है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा आम चुनाव-2024 में सी-विजिल मोबाइल एप के माध्यम से नागरिकों द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है। ज्यों ही उन्हें आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी मिलती है, त्यों ही वे चुनाव आयोग को अपनी शिकायत भेजते हैं। इन शिकायतों का 100 मिनट के अंदर समाधान किया जा रहा है। नागरिकों की सजगता का ही परिणाम है कि कुरुक्षेत्र में अब तक 70 शिकायतें प्राप्त हो चुकी हैं, जिनमें से 68 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है तथा दो शिकायतों को सही नहीं पाए जाने पर ड्राप आउट कर दिया गया है।
विज्ञापन




शाहाबाद में आचार संहिता का सबसे ज्यादा उल्लंघन
अभी तक लाडवा विधानसभा से दो, पिहोवा विधानसभा से छह, शाहबाद से 44 और थानेसर विधानसभा से 18 शिकायतें जिला प्रशासन को आचार संहिता के उल्लंघन की प्राप्त हुई हैं। चुनावों में आमजन सी-विजिल मोबाइल एप के माध्यम से सिस्टम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें