फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे देरी से पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कोहरे से प्रभावित ट्रेनें आए दिन यात्रियों को परेशान कर रही है। ट्रेनें कई-कई घंटों की देरी से स्टेशन पर आ रही हैं। इससे यात्रियों को ट्रेनों के इंतजार में घंटों तक का समय खराब करना पड़ रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत 22 ट्रेनें देरी से आई। यात्री सुनीता और नीरज ने बताया कि उन्हें स्टेशन पर इंतजार करते हुए काफी समय हो गया।
विज्ञापन

उनकी ट्रेन स्टेशन पर पौने तीन घंटे की देरी से स्टेशन पर आ रही है। इतनी देरी में तो हम अपने गंतव्य पर ही पहुंच जाते।
ये ट्रेनें आई देरी से : फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, दिल्ली पानीपत एमईएमयू 2:50 घंटे और गीता जयंती एक्सप्रेस सवा एक घंटे की देरी से आई। चंडीगढ़ कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस चार घंटे, सचखंड एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे और जम्मू मेल एक घंटे की देरी से आई। झेलम एक्सप्रेस 1:04 घंटे, शान ए पंजाब चार घंटे और जम्मू तवी एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से आई। नेताजी एक्सप्रेस तीन घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे और अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस 37 मिनट की देरी से आई। नई दिल्ली कुरुक्षेत्र एमईएमयू तीन घंटे, अमृतसर एक्सप्रेस 40 मिनट और मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से आई। हिमाचल एक्सप्रेस दो घंटे, संबलपुर एक्सप्रेस दो घंटे और कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू 3:37 घंटे की देरी से आई। दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 3:08 घंटे, दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस पौना घंटा और गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से आई। उत्तर संपर्क क्रांति दो घंटे, हीराकुंड एक्सप्रेस 50 मिनट की देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें