फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर करते रहे फैक्स आने का इंतजार, शाम को मिली मायूसी

Tue, 27 Sep 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान, आढ़ती और अधिकारी दिन भर फैक्स आने का इंतजार करते रहे, लेकिन सरकारी खरीद के संबंध में देर शाम तक फैक्स नहीं पहुंचा। जिससे सोमवार को सरकारी खरीद नहीं है। हालांकि अब मंगलवार से खरीदी शुरू होने की उम्मीद की जा रही है। धान खरीद को लेकर यह आदेश का फैक्स आने की उम्मीद थी, जो देर शाम तक भी नहीं आया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आढ़तियों के शिष्टमंडल को सीएम व खाद्य एवं पूर्ति राज्य मंत्री कर्णदेव कंबोज ने 23 सितंबर को आश्वासन दिया था कि 26 सितंबर को सरकारी तौर पर धान खरीद शुरू कर दी जाएगी। इसी के चलते ही जहां आढ़तियों, किसानों व अधिकारियों ने रविवार को भी इस संबंध में कोई आदेश आने का इंतजार सोमवार को  भी करते रहे।

इसी बीच सूचना आई कि किसी ने राज्य मंत्री से इस बारे में बातचीत की है और मंत्री ने आश्वास्त किया है कि शाम तक फैक्स के माध्यम से आदेश मिल जाएंगे। जिसकेे बाद यह आदेश आने की उम्मीद और भी बढ़ गई, लेकिन शाम तक भी फैक्स नहीं आने से किसानों सहित सभी के हाथ निराशा ही लगी। मार्केट कमेटी सचिव जिले सिंह ने बताया कि सोमवार देर शाम तक भी धान खरीद को लेकर कोई आदेश नहीं मिला है, जिसके चलते धान खरीद शुरू नहीं हो पाई।
विज्ञापन


आढ़तियों ने डीसी को लगाई गुहार
अनाज मंडी आढ़ति एसोसिएशन के प्रधान दौलत राम बंसल सहित अन्य दर्जनों आढ़ती धान खरीद न शुरू होने पर रोष के चलते डीसी सुमेधा कटारिया के पास पहुंचे। डीसी ने उन्हें स्पष्ट कहा कि अभी तक सरकार की ओर से कोई आदेश पत्र नहीं आया है। सभी तैयारियां पूरी है और आदेश आते ही अधिकारी मंडी में पहुंच जाएंगे और खरीद शुरू कर दी जाएगी।

मंडी में पहुंचा महज 70 क्विंटल धान
सरकार की ओर से धान खरीद शुरू किए जाने की उम्मीद के चलते किसानों ने पीआर धान रोक लिया है। यही कारण है कि मंगलवार को थानेसर अनाज मंडी में महज 70 क्विंटल धान पहुंचा। सीएम व राज्यमंत्री के 23 सितंबर को मिले आश्वासन के साथ ही किसानों ने इस धान को रोकना शुरू कर दिया था और मंडी में इसकी आवक अब न के बराबर रहने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें