फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएमबी फीडर में फाल्ट, आधे शहर में अंधेरा

Mon, 25 Jan 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
घने कोहरे के आगे रविवार को बीबीएमबी फीडर भी दम तोड़ गया। इसमें देर रात फाल्ट आने से आधे शहर के साथ एनआईटी और दर्जनों गांव अंधेरे में डूब गए। इससे इन क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों को जबरदस्त परेशानी हुई। लगभग 10 घंटे के बाद सुबह 11: 40 बजे बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी। रात करीब 12 बजे बीबीएमबी फीडर की 132 केवी लाइन में फाल्ट आया। इससे पिपली, सेक्टर-4, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, एनआईटी, गांव बोधला और खानपुर सहित कई अन्य 33 केवी पावर स्टेशनों की पावर सप्लाई रुक गई। कई बार ट्रिपिंग हुई और बाद में सुबह सात बजे से करीब 12 बजे तक लाइन लगातार डाउन रही। बिजली चले जाने से शहर के सेक्टर-17, रेलवे रोड, ज्योति नगर, बैंक कॉलोनी, सलारपुर रोड, विष्णु कॉलोनी, कृष्णा नगर, झांसा रोड, चक्रवर्ती मोहल्ला, मुख्य बाजार, राम नगर, लक्ष्मण कॉलोनी, प्रोफेसर कॉलोनी, आजाद नगर, कल्याण नगर, दीदार नगर, भद्रकाली मंदिर क्षेत्र अमीन रोड, सेक्टर-4, सेक्टर-30,  रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज सहित कई अन्य क्षेत्रों में अंधेरा छा गया। 
विज्ञापन

पिपली, सुंदरपुर, पलवल, बीड़ पिपली, खानपुर, बोधला आदि दर्जनों गांव भी अंधेरे में डूबे रहे। रविवार को जिले के लाडवा और बाबैन खंडों में मतदान के चलते पोलिंग पार्टियां पहुंच गई थीं। उन्हें भी अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। फॉल्ट को सही करने के लिए अधिकारी शुरू से ही जुट गए। इसके बावजूद दोपहर तक ही बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
मोबाइल की टॉर्च से चलाया कामबीड़ पिपली सहित कई गांवों में मतदान शुरू करवाने के दौरान ही बिजली गुल हो गई। इससे मतदान करवा रहे कर्मियों और मतदाताओं को परेशानी हुई। मोबाइल की लाइटें जलाकर मतदान करवाया गया। हालांकि, इसका मतदान पर भी प्रभाव पड़ा। 
विज्ञापन

सड़कें अंधेरे में डूबीं आधे से अधिक शहर की लाइट गुल हो जाने से रोड और स्ट्रीट लाइट भी बंद हो र्गइं। गहरी धुंध और कोहरे में स्ट्रीट लाइट न जलने से वाहन चालकों को परेशानी हुई। 
गहरे कोहरे के कारण आया फॉल्ट : एसईहरियाणा विद्युत प्रसार निगम के एससी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार की रात को इस सीजन का सबसे गहरा कोहरा पड़ा है। कोहरे के कारण ही बीबीएमबी की 132 केबी लाइन में फाल्ट आया। कोहरे के कारण इंसूलेशन वीक हो जाता है। ऐसे हालात में विभाग के कर्मचारी और इंजीनियर तक कुछ नहीं कर पाते। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें