फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नाबालिग बेटे के अपहरण में पिता को मिली अग्रिम जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बन गांव से कथित तौर पर अपहरण किए गए सात वर्षीय यशप्रीत के पिता को अग्रिम जमानत मिल गई है। बच्चा अपने पिता आशु के पास रानी माजरा गांव में सुरक्षित है। पिता ने दावा किया कि यशप्रीत स्वेच्छा से उनके साथ गया था जबकि ससुराल पक्ष ने अपहरण का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया। सोमवार को आशु ने अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल कर जमानत प्राप्त कर ली। अदालत ने जांच में सहयोग करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार अदालत के आदेश में बच्चे की कस्टडी के लिए कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं है, इसलिए फिलहाल यशप्रीत पिता के पास ही रहेगा। थाना प्रभारी जानपाल सिंह की टीम बच्चे की तलाश में पंजाब के विभिन्न इलाकों में दबिश दे रही थी। थाने में अदालत से जमानत के आदेश मिलने के बाद पुलिस अब जल्द ही आशु को जांच में शामिल होने के लिए समन जारी करने की सोच रही है। यशप्रीत स्कूल से ई-रिक्शा में नाना के घर लौट रहा था।
आरोप है कि सफेद रंग की कार में आए चार युवकों ने उसे जबरन उठा लिया। नाना चमनलाल की शिकायत पर पुलिस ने आशु और उसके साथियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

जांच में कार आशु की बताई गई जिससे शुरुआती शक पिता पर ही केंद्रित था। पुलिस टीम रानी माजरा पहुंची लेकिन न आशु और न बच्चा घर पर मिला। आशु के वकील ने बताया कि आशु की शादी 2016 में हुई थी।
वैवाहिक अनबन के बाद पत्नी बन गांव स्थित मायके चली गई और डेढ़ साल पहले दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया। थाना प्रभारी जानपाल सिंह का कहना है कि पुलिस अब अदालत के आदेश के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। मामले की गहराई से जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें