फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: स्कूल बस की टक्कर से पिता-पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। थाना झांसा क्षेत्र में एक स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। हादसे में पिता की बाजू में फ्रैक्चर आया है, जबकि सात वर्षीय बेटे को भी चोटें लगी हैं। पुलिस ने घायल की शिकायत पर स्कूल बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भुस्थला गांव निवासी शिवदयाल शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह झांसा मार्केट में मिनियारी की दुकान चलाते हैं। सुबह करीब आठ बजे वह अपने सात वर्षीय बेटे कुंज के साथ मोटरसाइकिल पर गांव भुस्थला से झांसा जा रहा था। दुनिया माजरा के पास सड़क किनारे एक स्कूल बस खड़ी थी। जैसे ही वह मोड़ पर पहुंचे तो चालक बस लेकर अचानक सड़क के बीच में आ गया। इससे उसकी मोटरसाइकिल बस से टकरा गई।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार हादसे के बाद वह मौके पर ही बेहोश हो गया। राहगीरों ने उन्हें और उनके बेटे को उपचार के लिए एलएनजेपी जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जांच के दौरान चिकित्सकों ने उनकी बाई बाजू में फ्रैक्चर होने की पुष्टि की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें