फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: चिट्टे के साथ बाप-बेटा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। गत दिवस 12.73 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े गए बाप-बेटे पुलिस ने मंगलवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी मुकरब अली उर्फ काला को कारागार भेजकर और उसके बेटे जीशान खान उर्फ माटा निवासी बपदा को दो दिन के रिमांड पर लिया है। एंटी नारकोटिक सेल के प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि उनकी ने टीम 14 अक्तूबर को बपदा चौक लाडवा के पास से गुप्त सूचना पर मुकरब अली व जीशान खान को पकड़ा था। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 12.73 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। थाना लाडवा में मामला दर्ज कर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से मुकरब को जेलकर जीशान को दो दिन के रिमांड पर लिया। संवाद
विज्ञापन





चोरी के आरोप में किरायेदार महिला काबू
कुरुक्षेत्र। एक महीना पहले घर से जेवर चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी किराएदार महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला निवासी सेक्टर-पांच के कब्जे से चोरीशुदा जेवर बरामद हुए। थाना कृष्णा गेट में 12 सितंबर को दर्ज शिकायत में पुरानी सब्जी मंडी निवासी महिला ने बताया था कि उसके घर में अक्षय व सेक्टर-पांच निवासी महिला तीन माह से किराए पर रह रहे थे। शाम को वह घर वापस आई तो दोनों घर का सारा सामान लेकर कमरा खाली करके बगैर बताए फरार हो गए थे। आरोपी जाते हुए उनके सोने-चांदी के जेवर भी चुरा ले गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच सीआईए-एक ने करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी महिला को कारागार भेज दिया। संवाद



पशु व्यापारी पर हमला करने का आरोपी हत्थे चढ़ा
इस्माईलाबाद। गत सप्ताह पशु व्यापारी पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुखविंद्र सिंह उर्फ बिंदा निवासी इस्माईलाबाद ने अपने साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर हमला किया था। पुलिस में 11 अक्तूबर को दर्ज शिकायत में प्रिंस कुमार निवासी इस्माईलाबाद ने बताया था कि वह पशुओं का व्यापार करता है। 10 अक्तूबर को सुखविंद्र अपने साथ तीन-चार लोगों के साथ डंडे व गंडासी के साथ उसके घर में आया था। सुखविंद्र सिंह उसके साथ गाली-गलौज करने लगा तो उसने विरोध किया, जिस पर आरोपियों ने उस पर डंडों से हमला कर जख्मी कर दिया था। शोर मचाने का आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी सुखविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें