फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गाली-गलौज का विरोध करने पर ग्राहक पर हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ग्राहक पर तेजधार हथियार से हमला करने के आरोप में फल विक्रेता को नामजद किया है। शिकायतकर्ता अपनी बेटी के लिए कीवी फल लेने के लिए विक्रेता के पास गया था। गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। थाना शहर में दर्ज शिकायत में मनोज कुमार निवासी कंग काॅलोनी ने बताया कि वह पत्नी को दवा दिलाने के लिए हिमाचल प्रदेश गया था। वे रात करीब 11 बजे घर लौट आए थे। उसकी बेटी की तबीयत सुबह से खराब थी, जिस कारण उसने सुबह से कुछ नहीं खाया था। उसकी बेटी बार-बार कीवी खाने की जिद कर रही थी। इसलिए वह अपनी बेटी के लिए कीवी लाने के लिए कैलाश नगर में फल की दुकान लगाने वाले सन्नी के पास चला गया। सन्नी फुटपाथ पर अपनी दुकान लगाता है। सोमवार-मंगलवार रात करीब सवा 12 बजे उसने सन्नी से कीवी का पैकेट मांगा तो सन्नी उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। उसने गाली देने का विरोध किया तो सन्नी ने तेजधार हथियार से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी बाजू पर चोट लग गई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें