फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: फतेहचंद बने मुल्तान सभा के वरिष्ठ उपप्रधान

Tue, 16 Apr 2024 06:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्राचीन मुल्तान सभा के प्रधान प्रदीप झांब ने अपनी नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए डॉ. सुरेन्द्र मैहता, कृष्ण धमीजा, कृष्ण लाल पुंडरी वाले, ओम प्रकाश अरोड़ा को संरक्षक बनाया गया। वरिष्ठ उपप्रधान की जिम्मेदारी फतेहचंद गांधी को और उपप्रधान की जिम्मेवारी अशोक मेहता को दी गई। महासचिव धर्मेन्द्र सचदेवा, सचिव प्रेम मदान, सहसचिव सुरेश धवन, कोषाध्यक्ष डॉ. श्यामलाल आहूजा, सहकोषाध्यक्ष कृष्ण सचदेवा को मनोनीत किया गया।
विज्ञापन


महासचिव धर्मेंद्र सचेदवा ने कहा कि जो प्रधान प्रदीप झांब के नेतृत्व में गठन हुआ है इस कार्य को सामाजिक और धार्मिक तौर पर शहर के अंदर इसका नाम रौशन करेंगे। प्रधान प्रदीप झांब ने कार्यकारिणी का गठन करते हुए कृष्णा देवी पत्नी सुरेश धवन को प्राचीन मुल्तान सभा की महिला विंग की प्रधान नियुक्त किया। इसके साथ-साथ सुनील राजपाल को प्राचीन मुल्तान सभा के युवा विंग का प्रधान नियुक्त किया गया। इसके साथ दीपक आहूजा, पवन कुमार, बब्बू मैहता, दर्शन दुआ, दीपक सचदेवा, नीरज कुमार, राघव, कुनाल झांब, सुशांत जुनेजा, निपुण सरदाना, श्याम चौधरी, रमेश खुराना आदि को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें