फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ऑस्ट्रेलिया की धरती पर नवरात्रों में गूंजे मां भगवती के भजन

Tue, 16 Apr 2024 06:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भारत के साथ विदेशों में भी नवरात्रों की धूम है। ऑस्ट्रेलिया में मां भगवती के जागरण, माता की चौकी एवं भजन संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। विदेश में बसे भारतीय नवरात्र व्रत कर मा दुर्गा की महिमा का गुणगान कर रहे हैं।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले कर्ण शर्मा, सन्नी डाबरा व निशांत खैंची इत्यादि ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में पहली बार हरियाणवी कलाकार प. ईश्वर शर्मा और हेमंत शर्मा ने माता की चौकी में मां भगवती की भेंटों का गुणगान किया। इस कार्यक्रम में कई भारतीय शामिल हुए व मां की भेंटों की मस्ती में झूमे। नवरात्रों पर ऑस्ट्रेलिया में द विलेजर्स म्यूजिक ग्रुप ने माता की चौकी कार्यक्रम का आयोजन पर्थ शहर के जाला राम सनातन मंदिर और कम्युनिटी सेंटर में किया गया। इसमें हरियाणा के भजन गायक प. ईश्वर शर्मा सिरसल वाले और उनके बेटे हेमंत शर्मा मां भगवती का गुणगान किया। कुरुक्षेत्र से जाकर ऑस्ट्रेलिया में सफल व्यवसाय स्थापित करने वाले कर्ण शर्मा व उसके साथियों ने विशेष सहयोग किया। इसके अलावा दूसरी मां भगवती चौकी का कार्यक्रम ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न के श्री दुर्गा मंदिर में किया गया। अमित चौधरी, केसी सीधपुरिया, मेघराज दहिया, नीरज और हरियाणा के युवाओं ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें