फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पांच वार्डों में 21 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के लिए आज चुनाव होगा। सुबह आठ बजे से शुरू होने वाले इस चुनाव में जिले के पांच वार्डों से मैदान में उतरे 21 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 47170 मतदाता करेंगे।
चुनाव के लिए 56 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पोलिंग पार्टियां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईवीएम मशीनें लेकर बूथों पर शनिवार शाम को ही पहुंच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान के बाद मतगणना होगी, जिसके बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। उपायुक्त नेहा सिंह ने धारा 163 के तहत आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के तहत किसी भी स्थान पर पांच या इससे अधिक लोगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध रहेगा। इन आदेशों की अवहेलना करने सख्त कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। मतगणना कार्य पूरा होने तक शराब के सभी ठेके बंद रखे जाने के भी आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें