फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: फास्ट फूड की दुकान में लगी आग से नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ईस्माइलाबाद। हरियाणा फिलिंग स्टेशन के समीप स्थित हंगरी प्वाइंट फूड फास्ट फूड की दुकान में आग लगने से आसपास के दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई।
आग की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को भी मौके पर बुलाया गया। दुकान में धुंआ अधिक होने के कारण अंदर जाना काफी देर तक संभव नहीं हुआ और अंत में दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर पंखे लगा कर धुएं को हटाने का काम किया गया और उसके पश्चात फायर ब्रिगेड के कर्मचारी दुकान के अंदर दाखिल हुए और आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

लेकिन तब तक दुकान की बिजली की फिटिंग तथा रसोई का सामान जल गया। आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट बताया जा रहा है। रमेश कुमार ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे जैसे ही दुकान को खोलकर लाइट चालू करने के लिए एमसीवी ऑन किए गए दुकान में धमाका हुआ और दुकान के अंदर धुंआ ही धुंआ हो गया। दमकल कर्मियों को आग की सूचना दी गई। 15 से 20 मिनट में पिहोवा से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई लेकिन दुकान के अंदर धुआं अधिक होने के चलते अंदर जाने में मुश्किल आ रही थी। दुकान के अंदर बिजली की फिटिंग सहित रसोई का सामान जल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें