शाहाबाद। फूड एंड सप्लाई इंस्पेक्टर संदीप अहलावत। विज्ञप्ति
शाहाबाद। शाहाबाद अनाज मंडी में हैफेड और डीएफएससी विभाग ने अभी तक आठ लाख 86 हजार क्विंटल के करीब धान की खरीद की। फूड एंड सप्लाई इंस्पेक्टर संदीप अहलावत ने बताया कि शनिवार को शाहाबाद अनाज मंडी में धान की आवक एक बार फिर से तेज हो गई है।
पिछले दिनों बरसात होने के चलते धान की आवक में कुछ कमी देखने को मिली थी। लेकिन मौसम साफ होने के चलते एक बार फिर से धान की आवक तेज हो गई है। हालांकि अभी भी धान की नमी 17 प्रतिशत से ऊपर है जिसके चलते अधिकारी किसानों से अपील कर रहे हैं कि किसान अपनी धान की फसल को सुखाकर लेकर आए ताकि उनको यहां पर किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ही उनकी धान की खरीद की जा सके ।
उन्होंने बताया कि शाहाबाद अनाज मंडी में अभी तक करीब आठ लाख 86 हजार क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है जो डीएफएससी और हैफेड विभाग की ओर से की गई है।
शाहाबाद। फूड एंड सप्लाई इंस्पेक्टर संदीप अहलावत। विज्ञप्ति