फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: खाद के लिए भटक रहे किसान

Tue, 05 Nov 2024 04:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिपली। जिला के किसान गेहूं की बिजाई को लेकर डीएपी खाद के लिए दर-दर भटक रहे हैं। हालांकि अधिकारी खाद की कोई कमी न होने का दावा कर रहे हैं लेकिन किसानों को दिन भर खाद के लिए कतारों में लगने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हालात यह है कि किसानों को दो-दो दिन कतारों में खड़े रहने के बावजूद आसानी से खाद नहीं मिल रही है। कई बार तो उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। किसानों की मानें तो खाद न मिलने से गेहूं की बिजाई लेट हो रही है, जिसका नुकसान भी उन्हें भुगतना पड़ेगा। वे अपने काम छोड़कर डीएपी खाद के लिए बार-बार चक्कर काटने को मजबूर हैं।
जिला में 19500 एमटी डीएपी खाद की खपत है जबकि अभी तक यहां 11000 एमटी खाद पहुंचा है। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ कर्मचंद का कहना है कि खाद की खेप समय-समय पर मंगवाई जा रही है और फिलहाल किसानों को सामान्य तौर पर खाद मिल रहा है। किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं है और 80 फीसदी किसानों को खाद मिल भी चुका है।
विज्ञापन




दो दिन से लाइन में खड़े होने को मजबूर : राजपाल
पिपली केंद्र पर कतार में खड़े राजपाल ने बताया कि उन्हें खाद के लिए भटकना पड़ रहा है। यहां तक कि वे खुद दो दिन से कतार में लग रहे हैं। आज दूसरे दिन भी शाम साढ़े तीन बजे तक भी उन्हें पता नहीं चल पाया कि खाद मिल पाएगा या नहीं। प्रशासन को किसानों की इस परेशानी का जल्द समाधान करना चाहिए। समय रहते आवश्यकता अनुसार खाद उपलब्ध कराया जाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें