कुरुक्षेत्र। उपायुक्त नेहा सिंह को ज्ञापन देने के लिए जाते शहीद भगत सिंह किसान यूनियन के सदस्य।
- फोटो : vijaypur
कुरुक्षेत्र। शहीद भगत सिंह किसान यूनियन के सदस्यों द्वारा रोष मार्च निकालकर मक्के के बीज की कालाबाजारी रोकने और किसानों को मक्के का बीज उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा ।
प्रदर्शन में किसान नेता संजू नंबरदार व जिला प्रधान संजीव आलमपुर ने बताया कि सरकार मक्का के बीज की कालाबाजारी पर रोक लगाए, ताकि किसानों को मक्का का बीज लेने में कोई समस्या ना आए। सरकार की कथनी और करनी में फर्क है। एक तरफ तो सरकार फसल चक्र अपनाने को कहती है। वहीं मक्का का बीज जिले में किसानों को नहीं मिल रहा है। सीएम सिटी में अगर मक्का के बीज की समस्या हो रही है तो दूसरे जिलों के हालात इससे भी ज्यादा खराब हो सकते हैं। इस मौके पर संजू नंबरदार, महासचिव दिलबाग बारवा, जिला सहसचिव विपिन आलमपुर, ब्लॉक प्रधान जयभगवान प्रवक्ता, सूरज कपूर, मनोज बतान सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।