फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रेल पटरी पर बैठे किसान, एक घंटे से ज्यादा रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही वंदे भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। किसानों का रेल पटरी पर जाम लगाने का असर कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर भी नजर आया, जिसके चलते अजमेर चंडीगढ़ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20977 रेलवे स्टेशन पर एक घंटा 10 मिनट तक खड़ी रही। इससे जहां ट्रेन में बैठे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा तो वहीं स्टेशन पर पहुंचे यात्री घंटों दूसरी ट्रेनों के आने का इंतजार करते रहे। अंबाला के मोहड़ी के समीप रेलवे पटरी पर जाम होने के चलते वंदे भारत एक्सप्रेस का कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर एक बजकर 30 मिनट पर ठहराव हो गया और दोपहर दो बजकर 40 मिनट पर वह अंबाला की तरफ रवाना हुई, जिससे ट्रेन में बैठे यात्रियों को राहत मिली।
विज्ञापन


एमएसपी सहित कई अन्य मांगों के लिए किसानों ने रेलवे पटरियों को जाम करने का एलान 22 सितंबर को पिपली में हुई किसान महापंचायत में किया था। किसानों ने मोहड़ी के समीप दोपहर 12 बजे से दो बजकर 30 मिनट तक रेलवे पटरी पर जाम लगाए रखा, जिससे कई अन्य ट्रेनों पर असर पड़ा। हालांकि महापंचायत में किसानों द्वारा किए गए एलान को लेकर जीआरपी पुलिस भी अलर्ट मोड पर रही, जिसके चलते रेलवे स्टेशन पर पुलिस कर्मचारी ड्यूटी देते नजर आए।



देरी से चलती रहीं ट्रेनें : उमा राम
यात्री उमा राम ने बताया कि वे पिछले दो घंटे से ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई भी ट्रेन स्टेशन पर नहीं आ पाई, जिससे परेशानी हुई। अब ट्रेन के आने पर ही अंबाला के लिए सफर हो पाएगा। रेलवे स्टेशन पर आने के बाद ही पता चल पाया कि किसानों ने मोहड़ी के पास जाम लगाया है। इसके कारण वंदे भारत ट्रेन भी एक घंटे के करीब रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन




किसानों ने मोहड़ी के पास रेलवे पटरी पर लगाया जाम
स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा का कहना है कि किसानों ने मोहड़ी के समीप रेलवे पटरी पर जाम लगाकर धरना दिया, जिसके चलते रेल यातायात पर असर पड़ा। इसके कारण अजमेर चंडीगढ़ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20977 एक घंटा 10 मिनट तक रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। रेलवे पटरी से किसानों के हटते ही अजमेर चंडीगढ़ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अंबाला की ओर रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें