फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कस्सी से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। जमीन विवाद में जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गुलाब सिंह निवासी सराय सुखी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल कस्सी बरामद हुई। थाना झांसा में दर्ज शिकायत में बलबीर सिंह निवासी सराय सुखी ने बताया कि उनके खेत के पास गुलाब सिंह ने पंचायती जमीन को ठेके पर लिया है। उनके घर का पानी उनके खेत में बनी खाल में जाता है, जिसे 28 सितंबर को गुलाब सिंह ने बंद कर दिया था। इस बारे में उसके पिता ने पूछा तो गुलाब सिंह उसके पिता के साथ गाली-गलौज करने लगा था। विरोध करने पर आरोपी ने कस्सी से हमला कर उसके पिता को जख्मी कर दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी गुलाब सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन





मारपीट का दूसरा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा
कुरुक्षेत्र। तीन सप्ताह पूर्व मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस प्रेमचंद उर्फ विक्की निवासी असमानपुर समेत दो आरोपियों को पकड़ चुकी है। थाना पिहोवा में 20 सितंबर को दर्ज शिकायत में नत्था सिंह निवासी पिहोवा ने बताया था कि वह 20 सितंबर को शोर सुनकर अपनी दुकान से बाहर आया तो लवली निवासी असमानपुर अपने 10-12 अन्य साथियों के साथ उसके पड़ोसी गुरमीत सिंह के साथ मारपीट कर रहे थे। उसने बीच-बचाव किया तो एक युवक ने उसे धक्का मारकर नीचे गिरा तो दूसरे युवक ने उसकी टांग के ऊपर से गाड़ी निकाल दी थी। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी अजय कुमार को गिरफ्तार करके बाइक बरामद की थी। आगामी कार्रवाई में पुलिस ने दूसरे आरोपी प्रेमचंद को भी पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें