कुरुक्षेत्र। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा दलहनी फसलों, जल सरंक्षण एवं ग्रीष्मकालीन मूंग का एरिया बढ़ाने के लिए किसानों को 75 प्रतिशत अनुदान पर मूंग के बीज का वितरण किया जाना है। यह हरियाणा बीज विकास निगम के बिक्री केंद्रों के माध्यम से किसानों को बीज वितरित किया जाएगा। विभाग के उपनिदेशक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश में एक लाख एकड़ क्षेत्र में बिजाई के लिए ग्रीष्मकालीन मूंग का बीज किसानों को दिया जाएगा। इसके लिए केवल 25 प्रतिशत राशि ही किसान को बीज खरीदते समय पर जमा करवानी होगी। ग्रीष्मकालीन मूंग का बीज प्राप्त करने के लिए किसानों को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की वेबसाइट एग्रीहरियाणा.जीओवी.इन पोर्टल पर जाकर किसान को पंजीकरण करवाना होगा। ग्रीष्मकालीन बीज लेने के लिए पंजीकरण 10 मार्च से 15 अप्रैल तक जारी रहेगा।